मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:33 · नई दिल्ली संस्करण

महम के विधायक बलराम दांगी से मांगी पांच करोड़ फिरौती

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
महम के विधायक बलराम दांगी से मांगी पांच करोड़ फिरौती

पुलिस ने विधायक व परिजनों की बढ़ाई सुरक्षापिछले सप्ताह विधायक के कार्यालय पर चलाई गई थी गोलीरोहतक, 26 जून (हि.स.)।महम से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर फायरिंग के बाद अब उनसे पांच करोड़ रुपये फिरौती मांगी गई है।आरोपी ने फोन पर मैसेज भेजकर विदेशी नंबर से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। धमकी देने वाले ने कहा है कि पांच करोड़ तैयार रखना नही तो इस बार गोली सीधे छाती में मारी जाएगी। दरअसल पिछले सप्ताह ही विधायक के कार्यालय पर दो युवकों ने गोली भी चलाई थी, जिनमें से एक युवक को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था।रंगदारी के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस के अनुसर गुरुवार दोपहर को कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के फोन पर एक विदेशी नंबर से पांच करोड़ रुपये की धमकी को लेकर मैसेज आया। मैसेज में लिखा है कि पांच करोड़ रुपये तैयार रखना, अभी तक शीशों पर गोली लगी है, इस बार गोली छाती में मारी जाएगी। विधायक ने मैसेज के बारे में पुलिस अधीक्षक को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने विधायक आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी और इस बारे में जांच पड़ताल शुरु कर दी। धमकी भरा मैसेज सुमित उर्फ छोटा सामनिया के नाम पर भेजा गया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। रोहतक पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है। फायरिंग का एक आरोपी पहले ही पकड़ा जा चुका है। जल्द ही अन्य आरोपी काबू कर लिए जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें