मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

केदारनाथ यात्रा पुनः पटरी पर : राज्य मंत्री अजय टम्टा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गुप्तकाशी। केदारनाथ धाम की यात्रा पुन: पूर्ण रूप से पटरी पर आ चुकी है और आपदाग्रस्त क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग का सुधारीकरण युद्धस्तर पर किया जा रहा है। इसके साथ ही केदार घाटी के विभिन्न कस्बों में संपर्क पुलों का निर्माण किया जा रहा है।गुप्तकाशी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दाैरान केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि प्रदेश सरकार केंद्र सरकार की समस्त नीतियों को धरातल पर उतार रही है। उन्होंने बताया कि सेना द्वारा कुंड और मद्महेश्वर पैदल मार्ग पर दो पुलों के निर्माण की संस्तुति प्रदान की गई है, जिसमें कुंड पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है, आगामी कुछ दिनों में बनतोली रांसी का पुल भी निर्मित किया जायेगा।उन्हाेंने बताया कि कई वर्षों से लंबित पड़े ल्वारा-गुप्तकाशी बाईपास का निर्माण कार्य 10 अक्टूबर से प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने केदारनाथ धाम यात्रा के दाैरान तीर्थ पुरोहितों से क्षेत्रीय समस्याओं पर वार्ता की और संबंधित विभागों को उनके समाधान के निर्देश दिए।सोनप्रयाग, त्रियुगी और गरुड़ चट्टी मोटर मार्ग की डीपीआर तैयार हो चुकी है, जिसे जल्द ही स्वीकृति मिलने की संभावना है। इसके अलावा, चौमासी-केदारनाथ पैदल मार्ग के विकास के लिए 40 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, और यहां मोटर मार्ग निर्माण के लिए बड़े स्तर पर वार्ता चल रही है।उन्हाेंने लोनिवि गुप्तकाशी के अधिकारी और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि वे दुरूह और क्षतिग्रस्त स्थानों पर लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सोनप्रयाग-मुनकटिया डेढ़ किलोमीटर के पैदल मार्ग का निर्माण सेंचुरी क्षेत्र होने के कारण फिलहाल बाधित है, लेकिन मुख्यमंत्री के प्रयास से वन विभाग से संवाद स्थापित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी केदारनाथ के विकास कार्यों की खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें