मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

केदारनाथ धाम पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त, यात्रियों से अपील- जहां हैं, वहीं सुरक्षित रहें

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

केदारनाथ। गौरीकुण्ड-केदारनाथ धाम तक जाने वाला पैदल मार्ग जंगल के पास भू-धंसाव के चलते क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस प्रशासन ने यात्रियों से फिलहाल वे जहां भी हैं, वहीं धैर्य के साथ रुके रहने की अपील की है।केदारनाथ से जंगल चट्टी आ रहे यात्रियों को प्राथमिकता के आधार पर निकाला जा रहा है। मौके पर स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ की टीमें यात्रियों को निकाल रही है।जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र से प्राप्त सूचना के अनुसार शनिवार प्रातः 03:10 बजे केदारनाथ पैदल मार्ग पर गौरीकुंड और जंगलचट्टी के बीच जंगलचट्टी से 01 किमी. पीछे गौरीकुण्ड की तरफ भू-धंसाव के कारण रास्ता टूट गया। जिसमें कोई भी जनहानि नहीं हुई है। उक्त स्थान पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ की टीमों की ओर से वैकल्पिक मार्ग बना दिया गया है। बताया जा रहा है कि लगभग 2500 यात्रियों को भैरव मंदिर के समीप रोका गया था, जिन्हें निकालने की कार्यवाही की जा रही है। वर्तमान में यात्रा को शुरू कर दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें