मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

अपडेट ..केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर पहाड़ी से गिरे बोल्डरों की चपेट में आने से तीन की मौत, पांच घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रुद्रप्रयाग, । केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड के निकट

चिरबासा में पहाड़ी से गिरे बोल्डरों की चपेट में आने से दो यात्री व एक

स्थानीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच यात्री घायल हो गये।

घायल यात्रियों को रेस्क्यू करके चिकित्सालय पहुंचाया गया है।

केदारनाथ

पैदल यात्रा मार्ग पर रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गौरीकुण्ड से लगभग 3

किमी आगे चीरबासा के पास पैदल यात्री लगभग 50 मीटर के दायरे में तीन

अलग-अलग स्थानों पर ऊपरी पहाड़ी से मलबा और पत्थर की चपेट में आ गए। हादसे

की सूचना मिलते ही चौकी गौरीकुण्ड पुलिस, डीडीआरएफ, एसडीआरएफ व प्रशासन की

टीमें मौके पर पहुंची और त्वरित गति से राहत-बचाव अभियान चलाया।

जिला

आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि रेस्क्यू अभियान के

दौरान तीन लोगों अचेत अवस्था में व कुछ अन्य लोग घायल स्थिति में मिले।

जिनको स्ट्रेचर की मदद से रेस्क्यू दल ने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र

गौरीकुण्ड भिजवाया। गौरीकुण्ड में चिकित्सकों ने तीन व्यक्तियों को मृत

घोषित किया।उन्होंने बताया कि घायल एक व्यक्ति का इलाज गौरीकुंड में ही चल

रहा है, जबकि अन्य गंभीर घायलों को रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल ले जाया गया

है। मृतकों का पोस्टमार्टम भी जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में किया जाएगा।

उन्होंने

बताया कि हादसे में मरने वालों की पहचान महाराष्ट्र के जिला नागपुर के

थाना खापा के निवासी 31 वर्षीय किशोर अरुण पराते पुत्र अरुण पराते,

महाराष्ट्र के जिला जालना के गाैन्डी निवासी 24 वर्षीय सुनील महादेव काले

पुत्र महादेव काले और उत्तराखंड के जिला रुद्रप्रयाग के खैडी घंडियाल्का

निवासी 22 वर्षीय अनुराग सिंह के रूप में हुई है। इसके अलावा गुजरात के

चेला भाई चौधरी पुत्र राम जी भाई चौधरी व गुजरात के भाटी निवासी जगदीश

पुत्र प्रताप भाई पुरोहित, महाराष्ट्र के

जिला जालना के गाैन्डी

निवासी अभिषेक चौहान पुत्र नैनेश्वर, महाराष्ट्र के खापा निवासी धनेश्वर

पाण्डे पुत्र गजानन्द और गुजरात के हरदाना भाई पटेल घायल हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें