मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

उपचुनाव के बीच सरकारी मशीनरी का भाजपा कर रही दुरुपयाेग: कांग्रेस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उपचुनाव के बीच सरकारी मशीनरी का भाजपा कर रही दुरुपयाेग: कांग्रेस

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने शुक्रवार काे केदारनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव में प्रचार के दाैरान भाजपा पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। उन्हाेंने कहा कि भूमि का मुआवजा बांटने में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग हुआ है। कांग्रेस ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने मुख्य निर्वाचान अधिकारी को लिखे शिकायती पत्र में कहा है कि केदारनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू है। बावजूद इसके रूद्रप्रयाग का लोक निर्माण विभाग की ओर से गुप्तकाशी के लोआरा गांव में टेन्ट लगाकर सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहीत की गई भूमि का मुआवजा वितरित किया जा रहा है। माहरा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मांग की है कि इस मामले का संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के नियमों के तहत कार्रवाई की जाए। साथ ही जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग को निर्देशित किया जाय कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के नियमों का सभी विभागों की ओर से कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें