मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

केदारघाटी आपदा : करन माहरा का सरकार पर आरोप, बोले- पहले से नहीं थी कोई पुख्ता तैयारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देहरादून,। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने केदारघाटी में

आपदा को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मौसम

पूर्वानुमान के बावजूद भी सरकार की ओर से कोई पुख्ता तैयारी नहीं की गई थी।

प्रशासन अभी तक आपदा में हताहत लोगों की सही आंकड़ा नहीं दे पाया है। हाल

यह है कि भाजपा सरकार के मंत्री और विधायक, नेता संकट के समय चॉपर से

यात्रा कर जलाभिषेक कर रहे हैं।

रविवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव

भवन में करन माहरा ने पत्रकार वार्ता में केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा

को लेकर कहा कि यात्रा के दौरान लोगों में भाजपा के खिलाफ माहौल दिखा और

यात्रा को लोग समर्थन करते दिखे। उन्होंने कहा कि यात्रा को आपदा को देखते

हुए और रेस्क्यू कार्य में सहयोग के लिए दसवें दिन यात्रा को स्थगित किया

गया है। जबतक मार्ग ठीक नहीं होता और सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित

रेस्क्यू नहीं कर लिया जाता तब तक यात्रा शुरू नहीं की जाएगी। सबकुछ

सामान्य होने पर सीतापुर से पुनः यात्रा प्रारंभ करेंगे।

उन्होंने

आरोप लगाया कि जिस समय चॉपर का इस्तेमाल लोगों को रेस्क्यू करने में होना

चाहिए, तब चॉपर से भाजपा विधायक मदन कौशिक परिवार साथ केदारनाथ पहुंच कर

जलाभिषेक कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा के अन्य नेताओं को अभी इस तरह की

यात्रा नहीं करनी चाहिए। उन्होंने सरकार की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए

कहा कि मौसम पूर्वानुमान के बावजूद भी सरकार की ओर से पहले से कोई तैयारी

नहीं की गई थी। गौरीकुंड पूरी तरह से बर्बाद हुआ है। इस आपदा में कितने लोग

हताहत हुए हैं इसकी अभी तक सही खबर नहीं है।

उन्होंने कहा कि जब

आपदा आई तो मोबाइल नेटवर्क बंद कर गलत निर्णय लिया गया। यात्रियों के परिजन

उनसे संपर्क के लिए परेशान हैं। ऐसे समय में कनेक्टिविटी बहुत जरूरी होती

है। अपनी लोकेशन तभी एक-दूसरे को बताई जा सकती है और रेस्क्यू में अधिक

तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवादल और पार्टी कार्यकर्ता लगातार

आपदा प्रभावितों की मदद करने में जुटे हैं।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें