मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:06 · नई दिल्ली संस्करण

केदार घाटी आपदा: मुख्यमंत्री धामी पिछले 72 घंटों से रेस्क्यू ऑपरेशन की लगातार कर रहे हैं मॉनिटरिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून, । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिछले 72 घंटों से

केदारघाटी रेस्क्यू ऑपरेशन की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री

धामी के निर्देशन में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर फंसे यात्रियों को सुरक्षित

रेस्क्यू करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। यात्रियों को लगातार

फूड पैकेट्स, पानी सहित चिकित्सा उपचार आदि उपलब्ध करवाया जा रहा है।

बदरीनाथ

केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) सीईओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि रेस्क्यू

ऑपरेशन के चौथे दिन केदारनाथ धाम में फंसे 373 यात्रियों, स्थानीय लोगों

एवं मजदूरों को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं अन्य सुरक्षा बलों की मदद से

लिनचोली तक पहुंचाने के लिए रवाना कर दिया गया है। लिनचोली से एयर लिफ्ट कर

इन सभी को रेस्क्यू किया जाएगा। वहीं केदारनाथ हैलीपैड पर अभी 570 यात्री,

स्थानीय लोग और मजदूर एयर लिफ्ट होने का इंतजार कर रहे हैं। केदारनाथ में

सभी लोगों के लिए जिला प्रशासन, बीकेटीसी और तीर्थ पुरोहित समाज द्वारा फूड

पैकेट्स, पानी की बोतलें, फल उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

इधर,

रामबाड़ा चौमासी ट्रैक से एनडीआरएफ एव एसडीआरएफ की ओर से 110 यात्रियों को

रेस्क्यू कर चौमासी पहुंचा दिया गया है। ट्रैक पर सुरक्षा बलों की ओर से

यात्रियों को लगातार फूड पैकेट्स, पानी सहित चिकित्सा उपचार उपलब्ध करवाया

गया। अब तक इस मार्ग से 534 से अधिक यात्रियों और स्थानीय लोगों को

रेस्क्यू किया जा चुका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें