मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

बाबा मंदिर में अब अरघा से जलार्पण करेंगे कावड़िया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देवघर, श्रावणी मेला 22 जुलाई से मेला शुरू होगा। मेले में

आने वाले कांवरियों को बेहतर सुविधा देने के लिए जिला व मंदिर प्रशासन की

तैयारी जोर-शोर से चल रही है। भक्तों को इस दौरान हर साल की तरह अरघा के

माध्यम से जलार्पण कराया जायेगा।

22 जुलाई को कांचा जल पूजा के बाद

बाबा मंदिर में अरघा लगया जायेगा। उसके बाद बाबा की दैनिक सरदारी पूजा

होगी। दैनिक सरदारी पूजा संपन्न होने के बाद पुरोहित समाज के लोग भी अरघा

के माध्यम से ही पूजा करेंगे। बाबा मंदिर में लगने वाले मुख्य व तीन बाह्य

अरघा की मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है। कोलकाता से अरघा की मरम्मत व

इसकी पॉलिश का काम पूरा होने के बाद बाबा मंदिर में पहुंचा दिया गया।

मंदिर

मुख्य प्रबंधक ने अरघा का निरीक्षण कर इसे सुरक्षित रखवा दिया। मेले में

चार अरघा से होगा जलार्पण बाबा मंदिर में श्रावणी मेले के दौरान चार अरघा

लगाया जायेगा। एक मुख्य अरघा जो बाबा मंदिर के मंझला खंड में लगेगा। यहां

पर आम कतार तथा कूपन लेकर आये भक्त जलार्पण व बाबा का दर्शन कर बाहर

निकलेंगे। वहीं तीन बाह्य अरघा जो की निकास द्वार के पास नीर कुंड के निकट

लगाया जायेगा।

यहां पर असहाय व कम समय में जलार्पण की चाहत रखने

वाले लोग जलार्पण करेंगे। इस अरघा का जल पाइप लाइन के माध्यम से नीर कुंड

के रास्ते बाबा पर अर्पित होगा। वहीं कांवरिये बाबा मंदिर की छत पर लगे

बड़े एलइडी स्क्रीन में देख बाबा का दर्शन कर सकेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें