मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:51 · नई दिल्ली संस्करण

अमिताभ बच्‍चन के साथ आज हॉट सीट पर होंगे रांची के विनोद, खेलेंगे कौन बनेगा करोड़पति

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची : KBC 12 करीब 19 साल बाद आखिकरकार इनका सपना सच हुआ। भारतीय वायुसेना के अवकाश प्राप्‍त अधिकारी रांची के विनोद कुमार 4 जनवरी, सोमवार को कौन बनेगा करोड़पति में सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन के साथ हॉट सीट पर बैठेंगे। केबीसी में बिग बी के कठिन सवालों का जवाब देकर वे अधिक से अधिक धनराशि अपने साथ लाना चाहेंगे। राजधानी रांची के कड़रु इलाके के रहने वाले विनोद मेगा टीवी शो का हिस्‍सा बनकर बेहद खुश हैं।

अभी कौन बनेगा करोड़पति के प्रोमो में विनोद से शो के होस्‍ट अमिताभ बच्‍चन सवाल पूछते दिख रहे हैं। बिग बी उनसे 12 लाख 50 हजार रुपये का सवाल पूछ रहे हैं। विनोद ने इस शो में कुल कितनी रकम जीती है, यह चैनल पॉलिसी के तहत गोपनीय रखा गया है। एयरफोर्स के रिटायर्ड अधिकारी विनोद कुमार केबीसी के साथ जुड़े अनुभवों का जिक्र करते हुए बताते हैं कि अमिताभ बच्‍चन असाधारण प्रतिभा के धनी हैं। उनके आभामंडल का तेज ही उन्‍हें औरों से अलग और विशिष्‍ट बनाता है। वे जितना पर्दे के सामने सहज और विनम्र हैं, उतने ही पर्दे के पीछे सरल भी हैं। केबीसी के इस एपिसोड में विनोद कुमार के घर की क्लिपिंग भी दिखाई गई है। जिसे केबीसी टीम के सदस्‍यों ने शूट किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें