मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

डंपर ने बाइक सवार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने लगाई आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
डंपर ने बाइक सवार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने लगाई आग

ऊधमसिंहनगर। ऊधमसिंहनगर के काशीपुर के कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ढकिया नंबर एक में सोमवार सुबह रेत से लदे डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी और करीब एक घंटे तक वाहन जलता रहा।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, लेकिन आक्रोशित लोगों ने उसे घटनास्थल तक नहीं जाने दिया। हालात तनावपूर्ण होते देख एसपी समेत कई अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।अधिकारियों के लोगों को समझाने पर फायर ब्रिगेड ने डंपर में लगी आग बुझाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही डंपर को भी कब्जे में ले लिया गया है।आज सुबह 58 वर्षीय जयपाल सिंह घर से बाइक लेकर काम पर जाने के लिए निकले थे। घर से कुछ ही दूर सड़क पर पीछे से आ रहे खनन सामग्री से लदे डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि जयपाल सिंह सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। डंपर चालक वाहन वहीं छोड़कर फरार हो गया। कुछ ही देर में सड़क के दोनों ओर लोग जमा हो गए। चालक के फरार होने की खबर फैलते ही लोगों में नाराजगी बढ़ी और डंपर को आग के हवाले कर दिया गया।ग्रामीणों ने बताया कि इसी क्षेत्र में रात के समय भी डंपर की टक्कर से एक हादसा हुआ था। सुबह पुन: ऐसी स्थिति देखकर लोग भड़क गए। करीब सुबह 9 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी आई, लेकिन आक्रोशित लोगों ने शुरुआत में उसे घटनास्थल तक नहीं जाने दिया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया, तब जाकर फायर ब्रिगेड को आगे बढ़ने दिया गया और डंपर में लगी आग बुझाई गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें