मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

लक्ष्य पर केंद्रित होकर काम करें कार्यकर्ता : सांसद त्रिवेंद्र रावत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरिद्वार। रुड़की में रविवार काे संगठन पर्व सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक आयाेजित की गयी, जिसमें सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार के द्वारा किए गए विकास के कार्य इतने प्रभावी हैं कि जनता के बीच भाजपा का सदस्य बनने के लिए एक उत्साह का माहौल है। जनमानस स्वयं ही भाजपा की सदस्यता लेकर राष्ट्रहित में अपना योगदान कर रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश में विकास की जो गंगा बह रही है, वह जन जन को पता है। उन्होंने कहा कि ऐसे में सदस्यता अभियान को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता लक्ष्य केंद्रित कर कार्य करें।जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार सदस्यता अभियान के लिए जन-जन तक पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति को जनमानस तक बताने और उनको लाभान्वित करने वाले कार्य की बात कर सभी को सदस्यता अभियान के साथ जोड़ा जा रहा है।रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने सभी पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान में और तेजी लाने के लिए कहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। बैठक का संचालन जिला मंत्री सौरभ गुप्ता ने किया

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें