मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

नितिन गडकरी तक पहुंचा पंचकूला जिले की एनएचएआई परियोजनाओं का मुद्दा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नितिन गडकरी तक पहुंचा पंचकूला जिले की एनएचएआई परियोजनाओं का मुद्दा

-राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने की मुलाकातचंडीगढ़। हरियाणा के राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर पंचकूला जिले की सड़क परियोजनाओं का मुद्दा उठाया है।इस मुलाकात के बाद कार्तिकेय शर्मा ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि उन्होंने गडकरी के समक्ष पिंजौर-नालागढ़ फोरलेन की दयनीय स्थिति का मुद्दा उठाया है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग हरियाणा को हिमाचल प्रदेश से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण औद्योगिक मार्ग है। इस सड़क की कई जगहों पर स्थिति बेहद खराब है, विशेष रूप से पिंजौर और सुखोमाजरी के पास बड़े गड्ढे और टूटी परतों के कारण वाहनों की आवाजाही मुश्किल हो गई है।सांसद कार्तिकेय शर्मा ने इस सड़क की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण की मांग करते हुए एनएच-344 पर आते मौली-बगवाली मार्ग पर लाइट व्यवस्था का अभाव है। यहां रोजाना औद्योगिक और स्थानीय ट्रैफिक का भारी दबाव रहता है। रात के समय पूरा क्षेत्र अंधेरे में रहता है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। राज्य सभा सांसद ने सुझाव दिया कि इस हिस्से में लाइट प्रबंधों के लिए विशेष प्रोजेक्ट तैयार किया जाए, ताकि सड़क सुरक्षा और दृश्यता दोनों में सुधार हो सके।सांसद ने बताया कि हिमालयन एक्सप्रेस हाईवे (पिंजौर बाइपास) के निर्माण के दौरान एनएचएआई द्वारा उचित रिटेनिंग वॉल्स नहीं बनाई गईं, जिसके चलते सड़क के किनारे बसे कई घरों की नींव कमजोर हो चुकी है।बारिश में कई दीवारें गिर गई हैं और मिट्टी खिसकने से लोगों की जिंदगी खतरे में है। सांसद ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि तकनीकी सर्वेक्षण और नई रिटेनिंग वॉल्स के निर्माण के निर्देश दिए जाएं ताकि आगे किसी भी प्रकार की जनहानि रोकी जा सके। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने इन सभी मांगों के संबंध में विभागीय अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें