मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद से बंद पड़ा करतारपुर साहिब कॉरिडोर जल्द खोला जाए : गड़गज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद से बंद पड़ा करतारपुर साहिब कॉरिडोर जल्द खोला जाए : गड़गज

अमृतसर : श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने भारत और पाकिस्तान की सरकारों से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को जल्द से जल्द दोबारा खोलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस कॉरिडोर के बंद होने से सिख श्रद्धालु अपने गुरु घर के दर्शन से वंचित हो रहे हैं।

जत्थेदार गड़गज ने कहा कि 1947 के बंटवारे के दौरान पंजाब की उपजाऊ धरती के साथ-साथ सिख अपने प्रिय गुरुधामों से भी दूर हो गए थे। उन्होंने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर करतारपुर कॉरिडोर खोला गया था, जिससे श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली थी। लेकिन कुछ समय पहले दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद इस कॉरिडोर को फिर से बंद कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी का ज्योति जोत समागम नजदीक आ रहा है, इसलिए श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए करतारपुर साहिब कॉरिडोर को जल्द खोला जाना चाहिए, ताकि संगत अपने गुरु साहिब के दर्शन कर सके

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें