मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

मलेशिया में प्रतिभाग करेंगे, तीर्थनगरी के कराटे खिलाड़ी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मलेशिया में प्रतिभाग करेंगे, तीर्थनगरी के कराटे खिलाड़ी-महंत राम सिंह महाराज ने खिलाड़ियों को दिया आशीर्वादऋषिकेश, 26 फरवरी । मलेशिया की राजधानी क्वालालाम्पुर में होने वाली अन्तरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में तीर्थनगरी ऋषिकेश के छह खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे।इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का आज निर्मल आश्रम में अभिनन्दन कार्यक्रम कर महंत राम सिंह महाराज ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।आई.एस.के.ओ.आई. के इण्डिया चीफ विश्वनाथ राजपूत ने बताया कि 3 से 5 मार्च को मलेशिया में 12वीं अन्तरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता हो रही है जो कि मलेशिया कराटे फेडरेशन और ओलम्पिक काउंसिल ऑफ मलेशिया से मान्यता प्राप्त है। इस प्रतियोगिता में मलेशिया, भारत, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, दुबई, म्यांमार बर्मा, फिलीपीन्स, इण्डोनेशिया सहित विभिन्न देशों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।प्रतियोगिता में रेडफोर्ट इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल से 3 खिलाड़ी प्रद्युमन सुरीरा, चिराग और ताजेन्द्र सिंह, अंकुर पब्लिक स्कूल से पार्थ अरोड़ा और ओंकारानन्द स्कूल से सार्थक सेमवाल और सीनियर पुरुष वर्ग में करुणानिधि पाण्डेय मलेशिया में अपनी प्रतिभा दिखायेंगे।इस अवसर पर संस्था के संरक्षक दीप शर्मा, मदनमोहन शर्मा, सूरज गुल्हाटी, सरोज डिमरी, अनिल किंगर, भारत अरोड़ा, सुभाष सेमवाल सहित खिलाड़ियों के अभिभावक उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें