मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

कांवड़ यात्रा: भाकियू सर्व ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा और फल वितरण शिविर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कांवड़ यात्रा: भाकियू सर्व ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा और फल वितरण शिविर

हरिद्वार, श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के उद्देश्य से भारतीय किसान यूनियन सर्व की ओर से ज्वालापुर स्थित कांवड़ पटरी मार्ग पर निशुल्क दवा एवं फल वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक आदेश चौहान और मेयर किरण जैसल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

विधायक आदेश चौहान ने भारतीय किसान यूनियन सर्व के सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु लंबी दूरी पैदल तय करते हैं, जिससे उन्हें थकान के साथ-साथ कई बार चोट और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में रास्ते में निशुल्क दवा और प्राथमिक उपचार की सुविधा मिलने से कांवड़ियों को बड़ी राहत मिलती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं यात्रा की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

मेयर किरण जैसल ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है और इससे भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि वर्ष में दो बार आयोजित होने वाले कांवड़ मेले में करोड़ों श्रद्धालु धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचते हैं। ऐसे में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा सेवा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं की सहायता करना अत्यंत सराहनीय पहल है। शिविर में कांवड़ियों को निशुल्क दवाइयां, प्राथमिक उपचार तथा ताजे फलों का वितरण किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें