मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

गुरुग्राम के मानेसर में हाइटेंशन लाइन से टकराने से युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गुरुग्राम के मानेसर में हाइटेंशन लाइन से टकराने से युवक की मौत

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम के मानेसर में हाइटेंशन लाइन से करंट लगने से कानपुर देहात निवासी अजीत की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा लोहे के फोल्डिंग पलंग के 11,000 किलोवाट की हाइटेंशन लाइन से टकराने से हुआ, जिससे अजीत के कपड़ों में आग लग गई और वह बुरी तरह झुलस गया। युवक यहां अपनी चचेरी बहन के साथ किराये के मकान में रहता था। अजीत की बहन ने बताया कि उनका पंखा खराब हो गया था।

गर्मी के कारण वे छत पर सोने के लिए चले गए थे। वहां पर काफी मच्छर काट रहे थे। आधी रात को ठंड होने लगी तो वे नीचे सोने के लिए उठे। वह तो बिस्तर लेकर नीचे आ गई। उसका भाई अजीत भी फोल्डिंग पलंग नीचे लेकर आने लगा। वह नीचे कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर ही गई थी कि जोरदार धमाका हुआ। उसने बाहर निकलकर देखा तो उसके भाई अजीत के कपड़ों में आग लगी थी। वह घर के ऊपर से जा रहे 11 हजार किलोवाट का हाइटेंशन लाइन से टकरा गया। अजीत की बहन गीता ने जब शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। लकड़ी के डंडे से फोल्डिंग को तारों से छुड़ाने का प्रयास किया। देखते ही देखते उसका भाई काफी झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना की सूचना पुलिस और बिजली विभाग को दी गई। इसके बाद बिजली की आपूर्ति बंद की गई। पुलिस ने अजीत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। अजीत मूल रूप से कानपुर देहात का रहने वाला था। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। यहां मजदूरी करके आजीविका चल रहा था। उसकी शादी के लिए परिजन लड़की की तलाश कर रहे थे। लोगों ने बताया कि यहां बिजली की हाइटेंशन लाइन से तारें नीचे लटक रही हैं। कई जगहों पर इन तारों से खतरा है। ऐसे ही और भी हादसे हो सकते हैं। इसलिए बिजली विभाग से मांग है कि वह इन तारों को सही कराए। पुलिस जांच अधिकारी रनवीर सिंह के मुताबिक अजीत के परिवार वाले देर रात मानेसर पहुंचे। उन्हें घटना की पूरी जानकारी दी गई। बिजली विभाग से भी इस हादसे को लेकर जानकारी मांगी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें