मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

कैथल से असंध जा रही बस खेतों में पलटी, तीन यात्री घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कैथल से असंध जा रही बस खेतों में पलटी, तीन यात्री घायल

कैथल। कैथल से असंध जा रही एक निजी बस सड़क किनारे पलट गई। मंगलवार सुबह गांव जाखौली के पास हुए हादसे में तीन सवारियां घायल हो गई जिन्हें कैथल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना तितरम के प्रभारी सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि 60 सवारियों से भरी बस कैथल से असंघ जा रही थी। गांव जाखौली में सड़क बनने के कारण रास्ता बंद था, इस कारण बसों के रास्ते को बदल गया था। बसों को गांवों में से होते हुए लिंक रोड से निकाला जा रहा था। लिंक रोड पर जैसे ही बस गांव किठाना के पास पहुंची तो वह सड़क किनारे पलट गई। जिस कारण तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद तुरंत डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल कैथल में भर्ती करवाया। घटना के दौरान किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें