मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

जस्टिस डॉ बीआर सारंगी पांच जुलाई को लेंगे झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। नवनियुक्त जस्टिस डॉ बीआर सारंगी पांच जुलाई को झारखंड

हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस के रूप में शपथ लेंगे। राज्यपाल उन्हें पद एवं

गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में सुबह 9:45 बजे

होगा। इसकी जानकारी हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने दी।

झारखंड

हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा की सेवानिवृत्ति के उपरांत

उड़ीसा हाई कोर्ट के सीनियर जस्टिस डॉक्टर बीआर सारंगी को झारखंड हाई कोर्ट

का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने इसकी मंजूरी दी है।

पूर्व में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस डॉक्टर बीआर सारंगी के नाम के

अनुशंसा केंद्र सरकार से की थी।

जस्टिस डॉक्टर बीआर सारंगी 20 जून

2013 को उड़ीसा हाई कोर्ट के जस्टिस बने थे। इससे पहले करीब 27 वर्षों तक

उड़ीसा हाई कोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट में उन्होंने प्रैक्टिस की थी। झारखंड

हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा 28 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो गए

थे। 29 दिसंबर से झारखंड हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के रूप में

जस्टिस एस चंद्रशेखर कार्य कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें