मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

जूना अखाड़े के संत ने फंदे पर लटककर की आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जूना अखाड़े के संत ने फंदे पर लटककर की आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के थाना कनखल क्षेत्र में शांति भवन स्थित एक फ्लैट में रहने वाले संत ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। 70 वर्षीय संत की पहचान स्वामी सुरेश्वरानंद के रूप में हुई है वह जूना अखाड़े से संबद्ध बताए गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाहर का गेट काटकर संत के शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरके पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।कनखल के थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बंगाली मोड़ के पास स्थित शांति भवन फ्लैट में एक संत ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है, तथा दरवाजा अंदर से बंद है। पुलिस फायर सर्विस और एफएसएल टीम को लेकर मौके पर पहुंची। दरवाजे को काट कर देखा तो एक संत का शव फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने टीम की सहायता से शव को फंदे से नीचे उतरवाया। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया यह आत्महत्या का मामला ही लग रहा है। इसके बावजूद पुलिस अन्य एंगल से भी जांच कर रही है। बताया गया है कि कनखल के शेखपुरा निवासी सुरेश्वरानंद (70) ने डेढ़ साल पहले संन्यास लिया था। उन्होंने बंगाली मोड़ स्थित शांति भवन अपार्टमेंट में फ्लैट लिया हुआ था,जहां वे अकेले रहते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें