मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:15 · नई दिल्ली संस्करण

जोशीमठ आपदा : 27 सितंबर से आंदोलन की तैयारी, चक्का जाम और क्रमिक अनशन की चेतावनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जोशीमठ। जोशीमठ भू-धसाव आपदा के 20 महीने बीतने के बाद आपदा पीड़ितों का धैर्य अब जवाब दे गया है। मूल निवासी स्वाभिमान संगठन के आह्वान पर आयाेजित बैठकों में 27 सितंबर 2024 से प्रस्तावित आंदोलन की रूपरेखा पर गहन चर्चा की गई। सोमवार को आपदा पीड़िताें ने जुलूस के रूप में तहसील परिसर पहुंचकर एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन साैंपा।ज्ञापन में बताया गया कि ज्योतिर्मठ के नागरिक जनवरी 2023 से भू-धसाव आपदा से पीड़ित हैं। 20 महीनों से आपदा प्रभाविताें ने जोशीमठ के ट्रीटमेंट सहित अन्य मांगों काे लेकर सभी स्तराें पर अपील की, लेकिन काेई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। इसके बाद अब आपदा प्रभावितों ने आंदोलन करने का निर्णय लिया है।निर्णय के अनुसार, 27 सितंबर 2024 को चक्का जाम, बाजार बन्द और उसी दिन से क्रमिक अनशन शुरू किया जायेगा। ज्ञापन में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि 26 सितंबर तक मांगों पर काेई सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई तो इसके बाद हाेने वाले आंदाेलन की पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।ज्ञापन पर मूल निवासी स्वाभिमान संगठन के मुख्य संरक्षक ऋषि प्रसाद सती, संरक्षक भगवती प्रसाद कपरुवाण, उपाध्यक्ष प्रकाश नेगी, सचिव समीर डिमरी, संगठन के युवा शाखा के अध्यक्ष प्रभात बहुगुणा, प्रवक्ता अमित सती, मीडिया प्रभारी प्रवेश डिमरी, व्यापार संघ अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी, हर्षबर्धन भट्ट, लक्ष्मी प्रसाद डिमरी और अन्य प्रभावितों के हस्ताक्षर हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें