मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:46 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब पुलिस-बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई: ऑस्ट्रेलिया कनेक्शन वाले हथियार तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पंजाब पुलिस-बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई: ऑस्ट्रेलिया कनेक्शन वाले हथियार तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर। पंजाब पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट एक संयुक्त अभियान चलाकर सीमा पार से होने वाली हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में सुरक्षा एजेंसियों ने एक एके-47 राइफल, 25 पिस्तौल और 368 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही, इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है।

पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस कार्रवाई की जानकारी दी। डीजीपी ने बताया कि यह कार्रवाई बीएसएफ पंजाब और स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर की संयुक्त टीम द्वारा की गई। बरामद हथियारों की खेप को सीमा पार से तस्करी के जरिए भारत में पहुंचाने की साजिश रची गई थी।

जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी एक ऑस्ट्रेलिया स्थित सहयोगी के निर्देशों पर काम कर रहा था।

डीजीपी ने एक्स पोस्ट में लिखा, "सीमा पार हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी में बीएसएफ पंजाब ने एसएसओसी अमृतसर के साथ मिलकर एक जॉइंट ऑपरेशन में 1 एके-47 राइफल, 25 पिस्तौल और 368 जिंदा कारतूस बरामद किए और भारत-पाकिस्तान इंटरनेशनल बॉर्डर के पास एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले एक साथी के कहने पर काम कर रहा था, जिसने कथित तौर पर सोशल मीडिया ऐप्स के जरिए हथियार गिराने की जगह की जानकारी दी थी।"

पोस्ट में डीजीपी ने आगे लिखा, "अमृतसर के एसएसओसी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।

आगे की जांच जारी है ताकि आगे और पीछे के कनेक्शन का पता लगाया जा सके, इसमें शामिल सभी साथियों की पहचान की जा सके, पूरे आतंकी नेटवर्क को खत्म किया जा सके और सीमा पार हथियारों की तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।"

डीजीपी ने आगे कहा, "पंजाब पुलिस संगठित अपराध सिंडिकेट को खत्म करने, सीमा पार तस्करी नेटवर्क से निपटने और पंजाब की सुरक्षा और सलामती सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें