मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

झामुमो का 45वां स्थापना दिवस दो को, गांधी मैदान सजधज कर तैयार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

दुमका। झारखंड मुक्ति मोर्चा का 45 वां स्थापना दिवस मनाने को लेकर गांधी मैदान समेत उपराजधानी दुमका पूरी तरह सज-धज कर तैयार हो गया। पूरा शहर झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन, कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक बसंत सोरेन समेत पार्टी के आला नेताओं के बड़े-बड़े होडिंग व बैनर पटा पड़ा है।

पूरा शहर पार्टी के चिन्ह तीर-धनुष और लाईट से सजकर तैयार है। हर साल की तरह शहर के विभिन्न मार्गों पर शहीदों के तोरण द्वार लगाए गए है। हर साल की भांति सुदूर गांव से लेकर संथाल परगना समेत राज्य के विभिन्न जिले से लोगों को आने के लिए बस आदि रवाना गुरुजी आवास, खिजुरिया से किया गया। दो फरवरी को एसपी कॉलेज से रैली निकाल पोखरा चौक पर शहीद सिदो कान्हू के आदमकद प्रतिमा समेत शहर के विभिन्न चौक पर लगे प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओ और झामुमो नेता गांधी मैदान पहुंचेंगे, जहां पार्टी का झंडोत्तोलन करने के बाद सभा को संबोधित करेंगे। यही से आगामी चुनावों और राज्य की दशा-दिशा तय होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें