मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

जेएमएम अध्यक्ष शिबू सोरेन को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा, जेएमएम अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरोना-19 पॉजिटिव शिबू सोरेन का दो दिनों से होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा था, लेकिन उम्र अधिक होने और कई बीमारियों से पीड़ित होने के कारण एहतियातन उन्हें सोमवार को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मेदांता अस्पताल में शिबू सोरेन के स्वास्थ्य पर नजर रखने वाले चिकित्सकों ने बताया कि उनकी तबीयत स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है। चित्किसकों ने बताया कि शिबू सोरेन के ऑक्सीजन का लेबल सामान्य है, सिर्फ उनकी उम्र अधिक रहने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है,ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें तत्काल वेंटिलेटर समेत अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जा सके।दूसरी तरफ शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का इलाज फिलहाल मोरहाबादी स्थित आवास में ही होम आइसोलेशन के तहत चल रहा है। शिबू सोरेन को मेदांता अस्पताल के थर्ड फ्लोर में बनाये गये कोविड-19 वार्ड में भर्ती कराया गया है, फिलहाल यहां 15 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है।गौरतलब है कि दो दिन पहले शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज तीसरी बार कोरोना जांच करायी है। देर शाम तक उनकी जांच रिपोर्ट मिल जाने की संभावना है। इससे पहले भी हेमंत सोरेन दो बार जांच करा चुके है और दोनों बार उनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें