मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

झामुमो सांसद विजय हांसदा की पत्नी कैथरीन हेंब्रम का निधन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। राजमहल लोकसभा सीट से झामुमाे के सांसद विजय हांसदा की पत्नी का निधन शुक्रवार रात को हो गया। घटना की जानकारी मिलने के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर लिख दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने लिखा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद विजय हांसदा की धर्मपत्नी के निधन की खबर अत्यंत हृदय विदारक है। झामुमो परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।जानकारी के अनुसार सांसद विजय हांसदा की पत्नी कैथरीन हेम्ब्रम (33) का शुक्रवार की रात दिल्ली एम्स में निधन हो गया। सांसद की शादी सात फरवरी 2020 को हुई थी। ईसाई रीति रिवाज से शादी हुई थी। शादी के बाद सांसद की पत्नी गंभीर बीमारी से ग्रसित थी। लम्बे समय से इलाज चल रहा था। आखिरकार दुख को सहन को सहन नहीं कर पायी और परिवार को छोड़ चल बसी।सांसद की पत्नी की मौत की खबर को सुनने के बाद से साहिबगंज झामुमो कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। शनिवार सुबह से सोशल मीडिया पर शोक प्रकट किया जा रहा है। सांसद को इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी जा रही है। लगातार विजय हांसदा तीसरी बार राजमहल लोकसभा से सांसद बने हैं। सांसद विजय हांसदा का साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड में पैतृक आवास है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें