मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को जेल भेजे जाने के विरोध में झामुमो ने चौथे दिन भी रखा उपवास

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने रांची के मोराबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष चौथे दिन रविवार को भी लोहरदगा जिला समिति अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद के नेतृत्व में उपवास रखा। इसमें रांची जिला समिति भी शामिल रही।

मौके पर झामुमो लोहरदगा जिला अध्यक्ष ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि झारखंड के साथ पूरे देश से भाजपा का सुपड़ा साफ होगा। यहां की जनता आने वाले चुनावों में भाजपा को करारा जवाब देगी और यहां से इनको उखाड़ फेंकने का काम करेगी। रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा कि हेमंत सोरेन पर हो रहे अन्याय के खिलाफ हम सभी लोग उपवास कार्यक्रम के तहत आज चौथे दिन भी बैठे हैं। केंद्र सरकार हेमंत सोरेन को प्रताड़ित कर रही है। जनता में इसको लेकर भारी आक्रोश है। इसका जवाब केंद्र की भाजपा सरकार को जरूर मिलेगा।

इस दौरान मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य समनूर मंसूरी, पवन जेडिया, लोहरदगा केंद्रीय सदस्य विनोद यादव, समीद अंसारी, सरिता भगत, रांची जिला सचिव डॉ हेमलाल मेहता, उपाध्यक्ष कलाम आजाद, अश्विनी शर्मा, तालकेश्वर महतो, लोहरदगा जिला सचिव अनिल उरांव, रांची जिला उपाध्यक्ष बीरु साहू, आफताब आलम सहित अन्य मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें