मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:51 · नई दिल्ली संस्करण

झामुमो का कलह पहुँचा सुप्रीमो के पास

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देवघर। देवघर जिला झारखण्ड मुक्ति मोर्चा में सब कुछ ठीक ठाक नहीं दिख रहा है । जहां गत दिनों मधुपुर में बैठक के दौरान केंद्रीय कार्य समिति सदस्य मौo जियाउल हक उर्फ टार्जन को पार्टी विरोधी कार्यों में संलिप्तता का आरोप लगाते हुए निष्कासन का प्रस्ताव लाया गया था वहीं जियाउल हक अपनी बातों को रखने के लिए कार्यकारी अधयक्ष और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलने रांची पहुंच गए। हक ने गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की हेमन्त सोरेन से मिलकर जानकारी दिया है कि देवघर जिला में किस तरह पावर का दुरुपयोग किया जा रहा है ।इसी का एक उदाहरण है पार्टी संविधान का धज्जियां उड़ाकर मुझे पार्टी से निष्कासित करने का जो प्रस्ताव लिया गया था जिससे सम्बंधित दस्तावेज और आवेदन पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सोरेन को दिया है। हक ने कहा कि मुझे पार्टी संगठन तथा जिला एवं केंद्रीय संगठन पर पूरा विश्वास है , पार्टी में अपने पद और संगठन में रहकर पार्टी हित में सदैव कार्यं करता रहूंगा।मेरे विरुद्ध लाया गया प्रस्ताव पुरी तरह असंवेधानिक तथा गलत है। जिस प्रकार जल्दी बाजी में मेरे खिलाफ यह कार्य किया गया है इससे पार्टी संगठन काफ़ी आहत है। पिछले 6 सितंबर को मधुपुर में किया गया बैठक जिला कमिटी की बैठक नहीं थी ।अब पार्टी निर्देशानुसार जल्द से जल्द जिला कमिटी का बैठक आहूत किया जाएगा। पार्टी कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सोरेन से मुलाकात के दौरान उनके साथ एससी मोर्चा के जिला संयोजक नंद किशोर दास,सुधीर यादव,चिराउद्दीन शेख आदि शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें