मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:11 · नई दिल्ली संस्करण

जींद : मामूली कहासुनी के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जींद : मामूली कहासुनी के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या

जींद। गांव काबरछा में रंजिश के चलते शनिवार देर रात को चाकू से वार कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव ग्रह में रखवाया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गया। रविवार को उचाना पुलिस नागरिक अस्पताल नरवाना में मृतक के शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी थी।गांव काबरछा निवासी प्रीतम और मनीष के बीच कुछ समय पहले कहासुनी हुई थी। तभी से मनीष गांव के ही प्रीतम से रंजिश रखे हुए था। शनिवार देर रात को मनीष ने इसी रंजिश के चलते प्रीतम पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें प्रीतम गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रीतम को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्रीतम को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम की सहायता से साक्ष्यों को जुटाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उचाना थाना प्रभारी बलवान ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। चाकू से वार कर हत्या की गई है। पुलिस मृतक के शव के पोस्टमार्टम को लेकर कागजी कार्रवाई पूरी कर रही है।छाती, गर्दन, पेट पर चाकू से 20 वारमनीष ने प्रीतम की गर्दन और छाती पर करीब चाकू से करीब 20 वार किए। प्रीतम शादीशुदा था और उसकी दो बेटियां हैं। उचाना थाना पुलिस ने मृतक के छोटे भाई मोहन की शिकायत पर मनीष को नामजद कर के दो अन्य के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मोहन ने बताया कि उसके पिता गांव के सरपंच रह चुके हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें