मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

जींद :मकान में लगी आग बुझाते युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद :मकान में लगी आग बुझाते युवक की मौत

जींद,। जींद के जुलाना में मकान में लगी आग को बुझाने की कोशिश करते समय 22 वर्षीय युवक छत से नीचे गिर गया और आग में झुलस गया। मलबे के नीचे दबने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आग की लपटों की चपेट में आने से भैंस की भी मौत हुई है।आग की चपेट में आने से भैंस भी जिंदा जलीघटना शनिवार सुबह करीब छह बजे की है। जब जुलाना के वार्ड 13 में दीपक नामक युवक के मकान में आग लग गई। तूड़ी और भैंसों वाले कमरे में आग लगने के बाद भैंस आग की चपेट में आने से झुलस गई। दीपक के पड़ोस के साहिल समेत पांच-छह युवकों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग लगने के बाद गिरी मकान की छत, जिसके नीचे साहिल दब गया था। साहिल और दूसरे युवक छत को उखाड़ने की कोशिश करने लगे, ताकि छत को उखाड़कर ऊपर से पानी डाल कर आग पर काबू पाया जा सके। आग के कारण छत की कड़ियां पहले ही जल चुकी थी, इसलिए साहिल जब छत को उखाड़ने की कोशिश करने लगा तो वह नीचे आग में ही जा गिरा और मलबे के नीचे दब गया।जब तक साहिल को बाहर निकाला गया, तब तक साहिल बुरी तरह से झुलस चुका था। साहिल को जुलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आग लगने की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। आग में झुलसने से भैंस की भी मौत हो गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें