मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

जींद: सफीदों की रंग फैक्टरी में भीषण आग, चार महिलाओं की मौत, 20 से अधिक मजदूर झुलसे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद: सफीदों की रंग फैक्टरी में भीषण आग, चार महिलाओं की मौत, 20 से अधिक मजदूर झुलसे

-घटना की सूचना मिलने पर डीसी, एसपी, पुलिस, फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीजींद। हरियाणा के जींद जिले के सफीदों के भाट कॉलोनी स्थित होली का रंग बनाने वाली फैक्ट्री में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में चार महिलाओं की जलकर मौत हो गई और 20 से अधिक मजदूर झुलस गए।फैक्ट्री का मुख्य गेट बंद होने से मजदूर अंदर फंस गए। आग कुछ ही मिनटों में पूरे परिसर में फैल गई, जिससे धुआं और लपटों के बीच चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों और फायर ब्रिगेड ने बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से झुलसे मजदूरों को सफीदों और जींद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। कई की हालत गंभीर होने पर उन्हें पानीपत अस्पताल रेफर किया गया है।घटना की सूचना पर डीसी मोहम्मद इमरान रजा और एसपी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया जा रहा है। फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों के पालन और गेट बंद होने के कारणों की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें