मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

जींद: छात्रों के समर्थन में जिला बार का विरोध, वर्क सस्पेंड का ऐलान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जींद: छात्रों के समर्थन में जिला बार का विरोध, वर्क सस्पेंड का ऐलान

जींद। गुरूवार को जिला बार एसोसिएशन ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठी चार्ज के विरोध में वर्क सस्पेंड रखा और अदालतों से संबंधित कामकाज का बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं के अदालत में पेश न होने के कारण अगली तारिख दे दी गई। अधिवक्ताओं द्वारा वर्क सस्पेंड किए जाने के कारण अदालती कामकाज से सिलसिले में आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जिला बार एशोसिएशन की एडहॉक कमेटी के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने वर्क सस्पेंड रखा। एडहॉक कमेटी के सदस्यों ने बताया कि पिछले दिनों छात्र नीट परीक्षा का पेपर लिक हो गया था। इसी प्रकार अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक होने की घटना भी अक्सर सामने आती रहती है।

छात्र दिल्ली के जंतर-मंतर पेपर लीकेज के विरोध में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करते हुए संसद की तरफ कूच कर रहे थे। उसी दौरान छात्र व छात्राओं पर लाठी चार्ज किया गया।

लोकतंत्र में अपनी बात रखने का हर किसी को हक है। छात्र हर बार हो रहे पेपर लीक की जवाबदेही मांगते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। स्वच्छ लोकतंत्र में पारदर्शिता यह होती है कि संबंधित विभाग के मंत्री नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें। छात्रों से बातचीत करने की बजाया उन पर बल का प्रयोग किया गया। जोकि शर्मनाक घटना है और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें