मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

चाकुलिया में तैयार हुआ झारखंड का सबसे बड़ा इकोलॉजिकल पार्क, अक्टूबर में होगा उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चाकुलिया में तैयार हुआ झारखंड का सबसे बड़ा इकोलॉजिकल पार्क, अक्टूबर में होगा उद्घाटन

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला अब पर्यटन मानचित्र पर नई चमक बिखेरने जा रहा है। चाकुलिया प्रखंड के अमलागोड़ा रोड स्थित 78 हेक्टेयर (लगभग 195 एकड़) में फैला विशाल इकोलॉजिकल पार्क बनकर तैयार हो गया है। यह राज्य का सबसे बड़ा पार्क होगा, जिसका उद्घाटन अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करने वाले हैं।यह पार्क अपनी भव्यता और विविधताओं के कारण झारखंड ही नहीं, बल्कि ओडिशा, बंगाल और बिहार जैसे पड़ोसी राज्यों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। इतनी बड़ी परिधि और आधुनिक सुविधाओं वाला पार्क इन राज्यों में और कहीं नहीं है। पार्क का निर्माण कार्य चाकुलिया के रेंजर दिग्विजय सिंह की देखरेख में हुआ है और इसे बेहद कम समय में तैयार किया गया। इस परियोजना पर लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत आई है।पार्क में पर्यटकों के मनोरंजन और सुकून के लिए कई विशेष आकर्षण बनाए गए हैं। इसमें चार प्रकार के म्यूजिकल फव्वारे, बोटिंग क्लब, तैराकी की सुविधा, नवग्रह पार्क, विशाल कैंटीन, कम्युनिटी हॉल, कैक्टस गार्डन, रोज गार्डन, औषधीय पौधों का उद्यान, सफेद और लाल चंदन का वन, शिव कुंड, प्राचीन मूर्तियां, चिल्ड्रन पार्क और सीनियर सिटीजन जोन शामिल हैं। पर्यटकों की रुकने और आराम की सुविधा के लिए रेस्ट हाउस भी बनाया गया है।वन विभाग के सचिव, पीसीसीएफ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी पार्क का निरीक्षण कर इसकी सराहना कर चुके हैं। रेंजर दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को प्रेस को बताया कि यह पार्क न केवल मनोरंजन और रोमांच का केंद्र होगा बल्कि पर्यावरण शिक्षा और धार्मिक महत्व का संगम भी बनेगा। उनकी मानें तो “जो भी पर्यटक यहां आएंगे, वे हरियाली और आधुनिक सुविधाओं से सजे इस पार्क की चकाचौंध देखकर तनाव भूल जाएंगे और प्रकृति के बेहद करीब महसूस करेंगे।भौगोलिक दृष्टि से चाकुलिया की स्थिति भी इस पार्क को विशेष बनाती है, क्योंकि यह क्षेत्र बंगाल और ओडिशा की सीमा से सटा हुआ है। ऐसे में यहां तीनों राज्यों से पर्यटकों के हर मौसम में आने की संभावना है। आने वाले दिनों में यह पार्क न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी गति प्रदान करेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें