मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंडः चतरा में महिला की गोली मारकर हत्या, पहाड़ के पास बरामद हुआ शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंडः चतरा में महिला की गोली मारकर हत्या, पहाड़ के पास बरामद हुआ शव

चतरा। झारखंड के चतरा जिले में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला का शव मंगलवार को हंटरगंज थाना क्षेत्र स्थित कौलेश्वरी पहाड़ के समीप हड़दवा नामक स्थान से बरामद किया गया है। मृतका की पहचान गायघाट निवासी पूनम देवी (25) के रूप में की गई है।

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया यह मामला सुनियोजित हत्या का प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलने के बाद हंटरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, पूनम देवी पहले से शादीशुदा थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं। कुछ समय पहले उसका प्रेम संबंध योगेंद्र भारती नामक युवक से हुआ था, जिसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली थी।

बताया जा रहा है कि इस दूसरी शादी से पूनम के पहले पति और उसके ससुराल पक्ष में गहरी नाराजगी थी। ग्रामीणों का कहना है कि इसी पारिवारिक और प्रेम संबंधी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। बताया गया कि पूनम देवी की पहली शादी हंटरगंज थाना क्षेत्र के दंतार गांव में हुई थी। बाद में प्रेम प्रसंग के चलते उसने दूसरा विवाह किया, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था।

पुलिस इस हत्याकांड की जांच प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद के एंगल से कर रही है, हालांकि अन्य सभी संभावित पहलुओं को भी ध्यान में रखा जा रहा है। हंटरगंज थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या में शामिल आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि इस हत्याकांड का जल्द खुलासा कर आरोपियों को कानून के शिकंजे में लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें