मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंडः पत्नी ने भाई और मायके वालों के साथ मिलकर कराई थी पति की हत्या, चार गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंडः पत्नी ने भाई और मायके वालों के साथ मिलकर कराई थी पति की हत्या, चार गिरफ्तार

सरायकेला। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में चर्चित बाया सरदार हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह वारदात उसकी पत्नी सुनीता सरदार ने अपने भाई और अन्य परिजनों के साथ मिलकर अंजाम दी थी।

एसडीपीओ समीर सवैया ने मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला बाहरी साजिश का लग रहा था, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचनाओं के आधार पर जांच का दायरा घर के भीतर तक पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने सुनियोजित तरीके से कार्रवाई करते हुए पत्नी सुनीता सरदार, उसके भाई सोमा मुंडा उर्फ लुबू मुंडा, बीर सिंह मुंडा और बिरा मुंडा को गिरफ्तार कर लिया।

विगत 2 मई की रात खरसावां थाना क्षेत्र के कांटाडीह गांव में बाया सरदार (41) की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक के भाई सुखराम सरदार के बयान पर खरसावां थाना में मामला दर्ज किया गया था।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि आपसी रंजिश और पारिवारिक विवाद के चलते हत्या की साजिश रची गई थी। योजना के तहत वारदात को अंजाम देने के लिए धारदार हथियार फरसा का इस्तेमाल किया गया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सना फरसा, वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। ये सभी सामान घटना की साजिश और क्रियान्वयन की पुष्टि करते हैं।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी सोमा मुंडा का आपराधिक इतिहास रहा है।

वह वर्ष 2019 में कुचाई थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट और यूएपीए जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुका है। एसडीपीओ ने बताया कि इस पूरे मामले के खुलासे में खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार और तकनीकी शाखा की टीम की अहम भूमिका रही। फिलहाल, सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें