मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड : गढ़वा में अकेलवा तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड : गढ़वा में अकेलवा तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। बुधवार सुबह तालाब में दोनों बच्चियों का शव मिलने के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृत बच्चियों की पहचान पतरिहा कलां गांव के हरिजन टोला निवासी राजू राम की आठ वर्षीय पुत्री प्रियांशु कुमारी और परमेश्वर राम की 10 वर्षीय पुत्री रेशमा कुमारी के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों बच्चियां मंगलवार सुबह करीब नौ बजे घर से बहवा पहाड़ की ओर लकड़ी चुनने के लिए निकली थीं।

देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उनकी तलाश शुरू की गई। आसपास के गांवों और संभावित स्थानों पर खोजबीन के बावजूद दोनों का कोई पता नहीं चल पाया।

बुधवार सुबह कुंबा गांव स्थित अकेलवा तालाब में ग्रामीणों ने दो शव तैरते देखे। इसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर श्री बंशीधर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि लकड़ी चुनने के दौरान दोनों बच्चियां तालाब के पास पहुंच गईं और नहाने या पानी लेने के क्रम में गहरे पानी में चली गईं, जिससे उनकी डूबकर मौत हो गई। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। गांव में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें