मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:22 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम दूसरे दिन भी रांची क्षेत्रीय कार्यालय में ईडी के समक्ष हुए पेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची

(झारखंड), । राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम दूसरे

दिन बुधवार को रांची के हिनू स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे।

कागजी कार्रवाई के बाद ईडी के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

इससे पूर्व मंगलवार को ईडी के अधिकारियों ने टेंडर कमीशन घोटाले में मंत्री

आलमगीर आलम से साढ़े नौ घंटे तक पूछताछ की थी। साथ ही 15 मई को फिर ईडी के

क्षेत्रीय कार्यालय आने को कहा था।

ग्रामीण विकास मंत्री के पीएस

संजीव लाल और उसके सहायक जहांगीर आलम के घर से 35.23 करोड़ रुपये बरामद

होने के बाद ईडी ने मंत्री को 12 मई को समन जारी कर 14 मई को 11:00 बजे

पूछताछ के लिए रांची के हिनू स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आने को कहा था।

बताया जा रहा है कि आलमगीर, संजीव और उसकी पत्नी रीता को आमने-सामने बैठाकर

ईडी ने पूछताछ की। ईडी ने आलमगीर आलम से बरामद कैश के बारे में पूछताछ की

लेकिन उनके जवाब से ईडी संतुष्ट नहीं हुई। ईडी ने आलमगीर से रुपये के स्रोत

के बारे में पूछताछ की। पूछा गया कि कहां-कहां से रुपये आए और कमीशन की

राशि कहां-कहां बंटती थी।

उल्लेखनीय है कि ईडी ने बीते पांच मई को

टेंडर कमीशन घोटाले में मंत्री आलमगीर के निजी सचिव संजीव लाल सहित अन्य

लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान ईडी ने संजीव लाल के नौकर

जहांगीर और बिल्डर मुन्ना सिंह के ठिकानों से कुल 35.23 करोड़ रुपये नकदी

बरामद किये थे। इस मामले में ईडी ने कार्रवाई करते हुए पांच मई की देर रात

को आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल और उसके सहायक जहांगीर आलम को

गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद ईडी ने दोनों को कोर्ट में पेश किया और

रिमांड पर लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें