मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

लंदन म्यूजिक फेस्टिवल में 28 को जुगलबंदी करेंगे झारखंड रत्न केडिया बंधु

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गिरिडीह,। झारखंड के केडिया बंधु लंदन में 28 जुलाई को आयोजित

वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल में स्टेज प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किये गये

हैं। इस विश्वस्तरीय म्यूजिक फेस्टिवल वोमेड में तीन भारतीय कलाकारों को

आमंत्रित किया गया है। इसमें मोर मुकट-मनोज केडिया बंधु एवं मुम्बई की

तबलावादक अनुराधा पाल शामिल हैं।

बताया गया कि मैहर घराने के

केडिया बंधु सरोद-सितार की युगलबंदी के लिए प्रसिद्ध हैं। केडिया बंधु

प्रख्यात सरोद-सितार वादक रहे भारत रत्न पंडित रविशंकर एवं उस्ताद अली अकबर

खां साहब की तर्ज पर ही मौजूदा दौर में भारतीय शास्त्रीय संगीत को

ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी लंदन स्टेज प्रस्तुति को

लेकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सदस्य डॉ.

सरफराज अहमद समेत राज्य के कई संगीत प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

बताया गया कि इसके अलावा लंदन के वेम्बली में भी 27 जुलाई को इनका

कार्यक्रम है।

गौरतलब है कि इसके पहले भी केडिया बंधु ने अमेरिका,

जर्मनी, चीन, थाईलैंड, दुबई, सेंट्रल अमेरिका और ढाका सहित विश्व के कई

अन्य देशों में सरोद-सितार की जुगलबंदी कर कर भारत का मान बढ़ाया है।

केडिया बंधु झारखंड से सर्वोच्च श्रेणी के एक मात्र कलाकार हैं। इन्हें

झारखंड रत्न सहित देश-विदेशों में कई प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया

जा चुका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें