मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

सूफिया परवीन कांड में झारखंड पुलिस का कार्य काबिले-तारीफ : अजय नाथ शाहदेव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची : सूफिया परवीन हत्याकांड में पुलिस ने जिस तरह मामले को उजागर किया इसके लिए झारखंड पुलिस का कार्य काबिले-तारीफ है। उक्त बातें झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अजय नाथ शाहदेव ने कहा। शाहदेव ने कहा कि भाजपा के नेताओं ने इस मामले में झूठी सुचनाएं फैला कर लोगों के बीच में जो भ्रम पैदा करने का जो काम किया वह निकृष्ट राजनीति का एक ज्वलंत उदाहरण है।लाश पर राजनीति करने के भाजपा का बेहद घटिया तरीके को झारखंड पुलिस ने जिस तरह से पर्दाफाश किया है कि शर्म के मारे भाजपाई दुबक गए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में अपराधियों को गिरफ्तारी हो चुकी है और अभी तक किसी भी भाजपा नेता ने न तो बयान जारी किया है और न ही मृतक के परिजनों से संवेदना व्यक्त किया है। शाहदेव ने कहा कि महागठबंधन की सरकार में अपराधियों की कोई खैर नहीं है और न ही अपराध करने के बाद कोई बच पाएगा। सरकार इमानदारी से काम कर रही है और सभी को हक अधिकार और न्याय दिलाने के लिए कटिबद्ध है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें