झारखंड निषाद विकास संघ ने विधायक अपर्णा सेनगुप्ता को ज्ञापन सौंपा
धनबाद । झारखंड निषाद विकास संघ का एक प्रतिनिधि मंडल निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता से उनके आवासीय कार्यालय पर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। निरसा भाजपा विधायक सेनगुप्ता ने मांगो को पढ़ा तथा कहा कि मैं विधानसभा के मानसून सत्र में आपकी मांगो को विधनसभा अध्यक्ष तक पहुंचाने का भरपूर प्रयास करूंगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि केवट, निषाद, धीबर समेत सभी उपजातियों को 13 राज्यों की तर्ज पर अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति मेंं शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से केन्द्र सरकार के पास अनुशंसा करने के लिए भेजने की मांग भी करूंगी। इस मौके पर झारखंड निषाद विकास संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष किशोर कुमार निषाद, केन्द्रीय उपाध्यक्ष रविन्द्रनाथ धीबर, केन्द्रीय प्रधान महासचिव रितेश निषाद, केन्द्रीय सचिव राजा निषाद, अकुल धीबर, वरूण धीबर तथा राजु धीबर आदि शामिल थे।





