मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

कुख्यात पांडेय गिरोह के दो अपराधियों की गोली मारकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कुख्यात पांडेय गिरोह के दो अपराधियों की गोली मारकर हत्या

पलामू। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के गर्दा गांव में रविवार देर रात अंधाधुंध फायरिंग हुई। इस गोलीबारी में झारखंड के कुख्यात पांडेय गिरोह के दो अपराधियों पतरातू निवासी दीपक साहू और भारत पांडे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में घर के भीतर साथ में सोए दो अन्य लोगों अंशु सिंह और महावीर सिंह को भी गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है। अंशु गर्दा गांव का ही निवासी है जबकि महावीर हरिहरगंज के पोला गांव का रहने वाला है। महावीर का गर्दा गांव में मामा का घर है।सूचना मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। सोमवार सुबह 8 बजे जांच के लिए मौके पर डीएसपी मणि भूषण प्रसाद पहुंचे। जिले की एसपी रिष्मा रमेशन ने घटना की पुष्टि करते हुए इसे आपराधिक गिरोह की आपसी रंजिश बताया है। दीपक और भरत पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल थे। दोनों के खिलाफ रामगढ़, हजारीबाग, रांची के इलाके में कई गंभीर अपराध के एफआईआर दर्ज हैं। दीपक कभी भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया था। भरत पांडेय 22 दिसंबर को जेल से बाहर निकला था। दीपक के बच्चे का जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के लिए सभी जमा हुए थे।पुलिस के अनुसार दीपक साव और भरत पांडेय चैनपुर के गरदा गांव में अजय सिंह के घर रुके हुए थे। रविवार की देर रात अपराधी पहुंचे और घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में दीपक और भरत की मौके पर मौत हो गई। अपराधियों की संख्या छह से अधिक बताई गई है और वह खेत से होकर गांव में पहुंचे थे। घटना को अंजाम देने के बाद खेत के रास्ते ही भाग निकले।दीपक और भरत पांडे गिरोह से अलग होकर अलग से गिरोह खड़ा कर लिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें