मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:33 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू में झारखंड जगुआर के जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पलामू में झारखंड जगुआर के जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मेदिनीनगर, 15 मार्च । पलामू जिले के लेस्लीगंज स्थित जैप 8 परिसर में झारखंड जगुआर के जवान अनीश कुमार वर्मा (33 ) ने आज (बुधवार) सुबह ट्रेनिंग के दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद साथी जवान एवं उसके भाई ने आईआरबी के डीएसपी दीपक कुमार और प्रशिक्षक पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

इस घटना के बाद जैप 8 परिसर में हंगामा कर रहे जवानों ने डीएसपी का घेराव किया। उन्होंने पलामू एसपी सह जैप 8 के समादेष्टा चंदन कुमार सिन्हा से डीएसपी को हटाने की मांग की है। इधर सूचना मिलने के बाद जमशेदपुर के बागबेड़ा से मृत जवान के परिजन पलामू के लिए रवाना हो गए हैं।

साथी जवानों का कहना है कि बुधवार सुबह 5:30 से 6:00 के बीच जब सारे जवान पीटी के लिए मैदान में चले गए तबअनीश ने स्टील के पाइप से फांसी लगा ली। जब अनीश ट्रेनिंग के लिए मैदान में नहीं पहुंचे तो टेंट में खोजा गया। वहां अनीश फंदे पर लटके हुए थे। उनकी नब्ज चल रही थी। आनन-फानन में फंदे से उतारकर लेस्लीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां से जवान को एमआरएमसीएच मेदनीनगर रेफर कर दिया गया। रास्ते में जवान की मौत हो गई।

लेस्लीगंज स्थित जैप 8 के मुख्यालय में करीब 400 जवान 23 जनवरी से ट्रेनिंग ले रहे हैं। इनमें अनीश वर्मा भी शामिल थे। अनीश मूल रूप से जमशेदपुर के बागबेड़ा के बीडी रोड के रहने वाले हैं। अनीश कुमार वर्मा वर्ष 2013 में आईआरबी में बहाल हुए थे। उसके बाद 2015 में उनका चयन झारखंड जगुआर में हुआ था। जगुआर में तैनात होने के बाद अनीश वर्मा बूढ़ापहाड़, सारंडा समेत कई बड़े नक्सल अभियान में शामिल रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें