मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड: इरफान अंसारी ने जेएमएम-एनडीए गठजोड़ की अटकलों को सिरे से खारिज किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड: इरफान अंसारी ने जेएमएम-एनडीए गठजोड़ की अटकलों को सिरे से खारिज किया

रांची। झारखंड सरकार में मंत्री इरफान अंसारी ने सत्तारूढ़ पार्टी 'झारखंड मुक्ति मोर्चा' (जेएमएम) के एनडीए से गठजोड़ की अटकलों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने इसे भारतीय जनता पार्टी की 'सुनियोजित साजिश' बताया।

रांची में मीडिया से बात करते हुए इरफान अंसारी ने कहा, "यह भारतीय जनता पार्टी की सुनियोजित साजिश है।

हम लोग क्यों (एनडीए के साथ) जाएंगे? जनता ने जेएमएम को पूर्ण बहुमत दिया, जिसमें 28 प्रतिशत आदिवासी, 19 प्रतिशत मुस्लिम और बाकी साथ आएं तो 50 साल तक हमारी सरकार रहेगी। फिर कौन सोच सकता है कि कोई भाजपा में जाएगा?"

उन्होंने आरोप लगाया कि यह भाजपा की जानबूझकर की गई कोशिश है, ताकि सरकार का काम प्रभावित हो। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। हमारी सरकार पांच साल मजबूती से पूरा करेगी।

बिहार के मुसलमानों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "बिहार में मुसलमानों ने गलत कदम उठाया और असदुद्दीन ओवैसी साहब की भोली-भाली, चिकनी बातों में लोग फंस गए।

" बता दें कि बिहार में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को छह सीटों पर जीत मिली है।

बिहार विधानसभा चुनाव में हार के लिए उन्होंने महागठबंधन को भी जिम्मेदार ठहराया। इरफान अंसारी ने कहा, "वहां अलायंस में चूक हुई। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री घोषित कर दिए, लेकिन मुसलमानों को कुछ नहीं दिया, यहां तक कि 'मुस्लिम' शब्द की जगह भी 'अल्पसंख्यक' बोलते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं झारखंड के मुसलमानों को धन्यवाद देता हूं कि वे पूरी तरह सचेत हैं।

वे फुरकान अंसारी और मुझ पर भरोसा करते हैं और एकजुट होकर भाजपा को हराते हैं।"

इससे पहले, इरफान अंसारी ने सरकार में सबकुछ ठीक होने के सवाल पर आईएएनएस से बातचीत में कहा, "सब ठीक है। भाजपा ने सिर्फ नैरेटिव सेट करने की कोशिश की थी ताकि सरकार बदनाम हो और जनता गुमराह हो। हमारे मुख्यमंत्री बेहतरीन हैं, हमारे नेता सभ्य और सादगीपूर्ण हैं। भाजपा ने झारखंड की छवि दूसरे राज्यों में खराब की। लेकिन आदिवासी कभी झुकता नहीं है। हम न झुकेंगे, न रुकेंगे।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें