मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड : सूर्या हांसदा मुठभेड़ मामले में भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की अगुवाई में बनाई जांच टीम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड : सूर्या हांसदा मुठभेड़ मामले में भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की अगुवाई में बनाई जांच टीम

रांची। झारखंड के गोड्डा जिले में कथित पुलिस मुठभेड़ में मारे गए सूर्या हांसदा प्रकरण को लेकर राजनीति गरमा गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को इस मामले की जांच के लिए सात सदस्यीय टीम का गठन किया।

पार्टी का आरोप है कि यह मुठभेड़ नहीं बल्कि हत्या है। सूर्या हांसदा बोरियो विधानसभा क्षेत्र से एक बार भाजपा, दो बार झारखंड विकास मोर्चा और एक बार झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा, के टिकट पर चुनाव लड़ चुके थे। हालांकि, उनके खिलाफ करीब दो दर्जन आपराधिक मामले दर्ज थे।

भाजपा की प्रदेश इकाई की ओर से बताया गया है कि पार्टी जांच दल 17 अगस्त को गोड्डा जिले का दौरा करेगा। टीम सूर्या हांसदा के परिजनों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी लेगी और घटनास्थल का भी निरीक्षण करेगी।

जांच दल में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, पूर्व विधायक अमित मंडल, पूर्व विधायक रणधीर सिंह और अनिता सोरेन शामिल हैं।

गौरतलब है कि गोड्डा पुलिस ने 11 अगस्त को बोआरीजोर थाना क्षेत्र के धमनी पहाड़ के पास मुठभेड़ में सूर्या हांसदा के मारे जाने का दावा किया था। पुलिस के अनुसार, सूर्या पर 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे और वह कई संगीन अपराधों में फरार चल रहा था।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद जब उसे हथियार बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था, तभी उसके साथियों ने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की। इसी दौरान सूर्या ने पुलिस का हथियार छीनकर भागने का प्रयास किया, जिसके बाद मुठभेड़ में वह मारा गया।

भाजपा ने पुलिस की इस थ्योरी पर सवाल उठाते हुए कहा है कि यह एक योजनाबद्ध हत्या है। पार्टी का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की स्वतंत्र जांच आवश्यक है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें