मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड हाई कोर्ट ने स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन को जारी किया नोटिस, मांगा जवाब

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची, । झारखंड हाई कोर्ट में राज्यसभा के पूर्व सदस्य अजय मारू

की झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की आजीवन सदस्यता रद्द करने से संबंधित

मामले में सुनवाई हुई। मामले में कोर्ट ने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन

को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है।

झारखंड क्रिकेट

एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के कार्यकाल के दौरान झारखंड

क्रिकेट एसोसिएशन के जनरल बॉडी मीटिंग में सभी सदस्यों को बुलाए जाने के

लिए नोटिस जारी नहीं करने पर अजय मारू ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद वर्ष

2020 में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने बिना नोटिस के उन पर कार्रवाई

करते हुए उन्हें एसोसिएशन की किसी भी कार्यवाही में भाग नहीं लेने एवं

जेएससीए के क्लब एवं स्टेडियम की फैसिलिटी सुविधा का इस्तेमाल नहीं करने का

आदेश दिया था।

याचिकाकर्ता ने याचिका में कहा है कि उनकी ओर से

झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन की एनुअल जनरल बॉडी मीटिंग की प्रक्रिया के खिलाफ

आवाज उठाई गई थी। इसके बाद एसोसिएशन ने इनपर कार्रवाई करते हुए झारखंड

क्रिकेट एसोसिएशन की किसी भी एक्टिविटी में उनके पार्टिसिपेशन पर रोक लगा

दी गई थी। उनके आजीवन सदस्यता को खत्म करने की बात भी मौखिक रूप से कही गई

थी। हालांकि, इस संबंध में क्रिकेट एसोसिएशन ने कोई लिखित आदेश भी जारी

नहीं किया है। याचिकाकर्ता ने एसोसिएशन की कार्रवाई में उन्हें शामिल

होने की अनुमति देने का आग्रह किया है। साथ की झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के

स्टेडियम एवं क्लब की सुविधा फिर से दिलाने का आग्रह किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें