मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री दिल्ली रवाना,शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के इलाज पर है कड़ी नजर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री दिल्ली रवाना,शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के इलाज पर है कड़ी नजर

रांची, । झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की बिगड़ती हालत पर गंभीर चिंता जाहिर की है। वे शिक्षा मंत्री का हाल जानने और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए रांची से दिल्ली गए हैं।स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दिल्ली रवाना होने से पहले कहा कि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति गंभीर जरूर है, लेकिन फिलहाल उनकी तबियत स्थिर है। उन्होंने राज्यवासियों से अपील करते हुए कहा है कि आप सबकी दुआएं जल्द रंग लाएंगी। कृपया बिना पुष्टि के कोई सूचना साझा न करें। इससे भ्रम की स्थिति बनती है। उनके इलाज पर कड़ी नजर है।मंत्री ने शनिवार को जारी एक प्रेस रिलीज में यह भी बताया कि रामदास सोरेन के सभी वाइटल पैरामीटर्स डॉक्टरों की निगरानी में हैं। वे खुद लगातार संपर्क में हैं और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए वे स्वयं दिल्ली रवाना हो चुके हैं।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमारे साथी, गरीबों के सच्चे हितैषी और आदिवासी समाज की मज़बूत आवाज़, झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत जैसे ही बिगड़ी, उन्हें शीघ्र ही एयरलिफ्ट कर दिल्ली स्थित अपोलो हॉस्पिटल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि बाथरूम में गिरने के कारण रामदास सोरेन को ब्रेन में गंभीर चोट लगी है और ब्लड क्लॉट हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें