मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:08 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के हजारीबाग में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड के हजारीबाग में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप,  केस दर्ज

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक (हेडमास्टर) पर करीब दो दर्जन छात्राओं ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। बाल कल्याण समिति की जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

इस सनसनीखेज मामले का खुलासा तब हुआ जब 11 अप्रैल को दो छात्राओं ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कॉल कर अपनी आपबीती सुनाई। छात्राओं ने बताया कि हेडमास्टर पढ़ाई के बहाने उन्हें अपने पास बुलाते थे और अनुचित तरीके से शारीरिक स्पर्श करते थे।

शिकायत मिलने के बाद जब बाल संरक्षण टीम और चरही पुलिस स्कूल पहुंची, तो परतें खुलती चली गईं।

जांच के दौरान एक के बाद एक करीब 24 छात्राओं ने प्रधानाध्यापक पर समान आरोप लगाए। सीडब्ल्यूसी के समक्ष दिए गए बयानों में छात्राओं ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पीड़ित छात्राओं का आरोप है कि हेडमास्टर उन्हें डराता-धमकाता था कि अगर उन्होंने इस बारे में किसी को बताया तो उन्हें स्कूल से निकाल दिया जाएगा या उनके परिणाम खराब कर दिए जाएंगे।

इसी डर की वजह से छात्राएं लंबे समय तक खामोश रहीं।

समिति ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को पोक्सो एक्ट और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। इस प्रकरण की जानकारी मिलते ही अभिभावकों और स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग को आरोपी शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू करने का भी संकेत दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और छात्राओं के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें