मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंडः जेपीएससी की परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर राज्यपाल सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंडः जेपीएससी की परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर राज्यपाल सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड लोक सेवा आयोग की कार्यप्रणाली और हालिया परीक्षाओं में सामने आई गंभीर लापरवाहियों पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। राजभवन की ओर से इस संबंध में आयोग के अध्यक्ष को एक पत्र भेजकर कड़ी नाराजगी जताई गई है और परीक्षाओं में हुई त्रुटियों की जांच कराने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय कर उनके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

राज्यपाल के निर्देश पर भेजे गए इस पत्र में स्पष्ट किया गया है कि सहायक वन संरक्षक (ACF) की मुख्य परीक्षा और सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के प्रश्न-पत्रों में दर्जनों गलतियाँ पाई गई हैं। इतना ही नहीं, आयोग द्वारा जारी की गई प्रारंभिक उत्तर-कुंजी में भी कई उत्तर गलत पाए गए हैं। पत्र में कहा गया है कि इस तरह की गलतियां न केवल अभ्यर्थियों के बीच भ्रम पैदा करती हैं, बल्कि पूरी चयन प्रक्रिया की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर भी गंभीर चोट करती हैं।

राज्यपाल ने इसे आयोग की साख के लिए अत्यंत चिंताजनक करार दिया है। राज्यपाल ने आयोग को निर्देशित किया है कि इन तमाम प्रकरणों की बारीकी से जांच की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि इसके लिए जिम्मेदार कौन है। उन्होंने दोषी व्यक्तियों और अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

राजभवन ने दो-टूक शब्दों में कहा है कि भविष्य में ऐसी गलतियों की पुनरावृत्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए परीक्षा संचालन की पूरी प्रक्रिया में आवश्यक सुधारात्मक और सतर्कतापूर्ण उपाय अपनाने पर बल दिया गया है।

गौरतलब है कि बीते अप्रैल महीने में आयोजित जेपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा और सहायक वन संरक्षक परीक्षा के प्रश्न-पत्रों में भारी त्रुटियां उजागर हुई थीं। वहीं, पिछले हफ्ते आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा में भी कुप्रबंधन का चरम दिखा था, जहां कई केंद्रों पर प्रश्न-पत्र समय पर नहीं पहुँचे और कई जगह प्रश्न-पत्रों की छपाई इतनी अस्पष्ट थी कि अभ्यर्थियों के लिए उन्हें पढ़ना भी मुश्किल था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें