मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंडः हजारीबाग के गांव में हाथियों ने मचाया कोहराम, छह ग्रामीणों को कुचलकर मार डाला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंडः हजारीबाग के गांव में हाथियों ने मचाया कोहराम, छह ग्रामीणों को कुचलकर मार डाला

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड स्थित गोंदवार गांव में गुरुवार देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने हमला कर छह लोगों की जान ले ली। मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों के अनुसार रात करीब एक से दो बजे के बीच पांच हाथियों का झुंड अचानक गांव में घुस आया। अधिकांश लोग गहरी नींद में थे। हाथियों ने कच्चे मकानों को निशाना बनाते हुए घरों की दीवारें और दरवाजे तोड़ डाले। इस हमले से पूरे गांव में कोहराम मच गया और लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागे। इसी दौरान हाथियों ने छह लोगों को कुचल दिया।

मृतकों की पहचान सूरज भुईयां (55), उनकी पतोहू सुमन देवी (25), सुमन के दो छोटे बच्चों और मंगरा भुईयां (58) एवं धनेश्वर राम (करीब 55) के रूप में की गई है। बताया गया कि सूरज भुईयां का परिवार एक ही घर में सो रहा था, जिन्हें हाथियों के हमले के दौरान भागने का मौका नहीं मिला। घटना के दौरान ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़े, बर्तन बजाकर और टॉर्च की रोशनी दिखाकर हाथियों को भगाने की कोशिश की, लेकिन झुंड देर तक गांव में उत्पात मचाता रहा।

काफी मशक्कत के बाद हाथी जंगल की ओर लौटे। इसके बाद गांव में चीख-पुकार और मातम का माहौल छा गया। सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह प्रशासन, पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इलाके में हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात में समूह में रहने की सलाह दी गई है। उल्लेखनीय है कि झारखंड में मानव-हाथी संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पिछले करीब 45 दिनों में राज्य में हाथियों के हमलों में 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें