मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय चुनाव आयोग ने झारखंड के डीजीपी काे तत्काल हटाने का दिया निर्देश, मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
केंद्रीय चुनाव आयोग ने झारखंड के डीजीपी काे तत्काल हटाने का दिया निर्देश, मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

रांची। केंद्रीय चुनाव आयोग ने शनिवार को झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को हटाने का निर्देश दिया है। आयोग ने कहा है कि राज्य सरकार कार्यवाहक डीजीपी अनुराग गुप्ता को पद से तत्काल प्रभाव से हटाकर कैडर में उपलब्ध सबसे वरिष्ठ डीजीपी स्तर के अधिकारी को प्रभार सौंपे। आयोग ने राज्य सरकार से शाम सात बजे तक कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है।जानकारी के मुताबिक, चुनाव आयोग ने अनुराग गुप्ता के खिलाफ साल 2019 चुनावों में चुनाव आयोग द्वारा की गई कार्रवाई के आधार पर यह फैसला लिया है। चुनाव आयोग ने राज्य सरकार से अपने निर्देशों का पालन करने और शनिवार शाम सात बजे तक एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। साथ ही इससे संबंधित अधिसूचना भी जारी किया गया है। चुनाव आयोग ने राज्य सरकार से सोमवार सुबह दस बजे तक पद के लिए विचार किए जाने वाले सीनियर आईपीएस अधिकारियों का एक पैनल भेजने को भी कहा है।गौरतलब है कि बीते 26 जुलाई को झारखंड सरकार ने 1990 बैच के आईपीएस अनुराग गुप्ता को सरकार ने झारखंड का प्रभारी डीजीपी बनाया था। इससे संबंधित अधिसूचना गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी की थी। इससे पहले चुनाव आयोग के निर्देश पर रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री को हटाया जा चुका है। उनके स्थान पर वरुण रंजन को रांची का डीसी बनाया जा चुका है। राज्य सरकार की ओर से डीजीपी अनुराग गुप्ता को हटाने से संबंधित अभी कोई पत्र जारी नहीं किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें