मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंडः गढ़ना के होटल में पकड़े गए जोड़े ने सड़क पर रचाई शादी, तीन अन्य जोड़ों ने भरा विवाह का बांड

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंडः गढ़ना के होटल में पकड़े गए जोड़े ने सड़क पर रचाई शादी, तीन अन्य जोड़ों ने भरा विवाह का बांड

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न होटलों में सेक्स रैकेट चलाने की सूचना पर पुलिस की छापेमारी के बाद अनोखा मामला सामने आया है। मौके पर हिरासत में लिए गए चार जोड़ों ने पुलिस और परिजनों की मौजूदगी में शादी करने का फैसला किया।

इनमें से एक जोड़े ने तो सड़क पर ही एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर विवाह रचाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के तिवारी इन, एसएनसी और आरडीएस सहित कई होटलों में अवैध गतिविधियों और सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा है।

इसी आधार पर सोमवार को पुलिस ने औचक छापेमारी की।

तलाशी के दौरान होटलों से करीब 12 से अधिक युवक-युवतियों और संचालकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने होटल संचालकों और मैनेजरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए कुछ को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हिरासत में लिए गए जोड़ों में से कुछ ने पुलिस को बताया कि वे बालिग हैं और लंबे समय से आपसी सहमति से रिलेशनशिप में हैं।

उन्होंने दावा किया कि वे जल्द ही शादी करने वाले थे।

इसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों को थाने बुलाकर सत्यापन किया। परिजनों की रजामंदी के बाद एक जोड़े ने तत्काल शादी कर ली, जबकि तीन अन्य जोड़ों ने विवाह करने का लिखित बांड भरा, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

पुलिस ने अवैध गतिविधियों में संलिप्तता और नियमों के उल्लंघन के आरोप में तीन होटलों एसएनसी, आरडीएस और तिवारी इन को सील कर दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में अनैतिक देह व्यापार और अवैध कार्यों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें