मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंडः रामगढ़ की चुटूपालू घाटी में कंटेनर में लगी आग, चालक की जिंदा जलकर मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंडः रामगढ़ की चुटूपालू घाटी में कंटेनर में लगी आग, चालक की जिंदा जलकर मौत

रांची। झारखंड के रामगढ़ जिले की चुटूपालू घाटी में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक कंटेनर चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा घाटी के ढलान पर हुआ, जहां ब्रेक फेल होने के बाद अनियंत्रित कंटेनर ने आगे चल रहे ट्रेलर को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के तुरंत बाद कंटेनर के केबिन में आग लग गई और चालक बाहर नहीं निकल सका। पुलिस के अनुसार कंटेनर रांची से रामगढ़ की ओर जा रहा था। चुटूपालू घाटी उतरते समय अचानक वाहन का ब्रेक फेल हो गया। ढलान होने के कारण कंटेनर की रफ्तार तेजी से बढ़ी और उसने आगे चल रहे ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के तुरंत बाद शॉर्ट सर्किट या घर्षण के कारण कंटेनर में आग लग गई। चालक स्टीयरिंग और केबिन के मलबे के बीच फंस गया, जिससे वह बाहर नहीं निकल सका। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरे केबिन को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं, लेकिन तब तक चालक की मौत हो चुकी थी। आग पर काबू पाने के बाद शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना के बाद रांची–पटना मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। घाटी में दोनों ओर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल करने में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें